डूंगरपुर शहर में जल जीवन मिशन के तहत घरों पर लगाए गए पानी के मीटर चोरी की वारदाते बढ़ने लगी है। रात के अंधेरे में बाइक पर आए बदमाश पलभर में में मीटर तोड़कर चोरी कर ले गए। जिसे बाद में भंगार के भाव बेच रहे है। वही मीटर चोरी की ये वारदात CCTV में कैद हो गई। जिसमें बाइक पर आए चोर दिखाई दे रहे है। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी में पानी के मीटर चोरी की वारदाते सामने आई है। हाउसिंग बोर्ड निवासी जितेश ने बताया कि शनिवार रात के समय उनके घर के बाहर दीवार पर लगा पानी का मीटर चोरी हो गया। घर के बाहर आते ही वेक सवार चोर भाग गए। ये घटना वहा लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। CCTV फुटेज में दिखाई दिए 3 चोर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उनमें एक बाइक पर 3 चोर दिखाई दिए। एक चोर बाइक से पहले ही टर्न में उतर गया था। जबकि बाइक सवार चोर रोड पर ही बाइक चालू कर खड़े रहे। चोर ने कुछ ही मिनट में मीटर तोड़कर वापस बाइक पर आकर बैठ गया। इसके बाद तीनों चोर बाइक से भाग गए। इसी तरह की कुछ वारदाते पत्रकार कॉलोनी में भी हुई है। जहां चोरों ने घर के आगे की तरफ लगे पानी के मीटर तोड़कर चुराकर ले गए। वही चोर चंद रुपयों के लिए मीटर तोड़कर नुकसान पहुंचा रहे है। जिसे वे कबाड़ में बेच रहे है। जिससे उनके मौज शौक पूरे कर रहे है।