हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरोही परिसर में वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निवाई रेंजर धारीलाल ने बताया कि वन महोत्सव के तहत परिसर में नीम, बड़, पीपल, अर्जुन, जामुन, लेसवा और कदंब सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इंद्रा मीणा, सुमन जांगिड़ सहित नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। वहीं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही के प्रधानाचार्य हीरालाल, रमेश चंद गुर्जर, राजाराम तगोलिया सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी भी पौधा रोपण कार्यक्रम में भाग लिये।