भास्कर न्यूज़ | नागौर शहर के शारदा बाल निकेतन विद्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेलकूद व विविध प्रतियोगिताओं के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रधानाचार्य पुखराज राव के अनुसार विद्यार्थियों को निकटवर्ती लूंणदा गांव के ऐतिहासिक शिव धोरे ले जाकर वन भ्रमण कराया गया, जहां खेल गतिविधियों के साथ नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया। विद्यालय परिसर में विद्या भारती जोधपुर प्रांत की ओर से 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि ठेकेदार लूणाराम और जिला खेल अधिकारी सोहन राम गोदारा की उपस्थिति में ध्वजारोहण के बाद मार्चपास्ट की सलामी के साथ आयोजन की शुरुआत की गई। पर्यवेक्षक भंवरलाल कुमावत ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेलभावना अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् व देशभक्ति प्रस्तुतियों ने माहौल को प्रेरक बनाया। गेनाराम, उम्मेद राज शर्मा, मोना व्यास, प्रेमाराम गुरु, घेवर राम डुकिया आदि मौजूद रहे। संचालन कमला चारण ने किया। अरविंद बोडा ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करवाया। नागौर. शहर के शारदा बाल निकेतन विद्यालय में मौजूद विद्यार्थी।