ब्यावर जिले में बिजली विभाग 33/11 केवी सबस्टेशन गड़ीथोरियान से निकलने वाले 11 केवी बलाड़ रोड फीडर पर जरूरी मेंटेनेंस काम करेगा। इस वजह से बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी। जानकारी के मुताबिक बिजली बंद रहने से अर्चना कॉलोनी, गड्डी डिस्पेंसरी, सूरज कॉलोनी, गुलाब मुथा कॉलोनी, जगदीश नगर, संत साहेब कॉलोनी, सुरेश नगर, बाबू घोड़ी के पास, बलाड़ रोड, साधो का बाड़िया, तनसुख विहार कॉलोनी, ईमानुअल स्कूल के पास, पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास और अन्नपूर्णा विस्तार सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से मेंटेनेंस काम के दौरान सहयोग करने की बात कही है।