झुंझुनूं के सूरजगढ़ में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में चूरू की अनिशा भार्गव को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान, आदर्श समाज समिति इंडिया सूरजगढ़ की ओर से बजरंगलाल गांधी स्मृति दिवस के तहत हुए कार्यक्रम में खेल व लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अनिशा का सम्मान किया गया। संस्था संयोजक धर्मपाल गांधी ने बताया कि समारोह में देशभर से अपने क्षेत्र के कई विद्वान मौजूद रहे। इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया को सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आदर्श समाज सेवा समिति सूरजगढ़ की ओर से गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया।