गंगापुर सिटी और नवगठित वजीरपुर नगर पालिका में आज निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग सुबह 7 बजते ही शुरू हुई। गंगापुर सिटी में 89 हजार से ज्यादा मतदाता अपनी शहरी सरकार चुनेंगे, जिसके लिए 96 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वजीरपुर नगर पालिका में भी सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। यहां कुल 11 हजार 840 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 85 वार्डों के लिए हो रहे चुनाव गंगापुर सिटी नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए चुनाव हो रहा है। कुल 297 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 60-60 प्रत्याशी हैं, जबकि बसपा के 7 और 170 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, वजीरपुर नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए 115 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गंगापुर सिटी नगर परिषद में वार्डवार प्रत्याशी