रतननगर | थैलासर में शहीद जितेंद्र सिंह राठौड़ राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के पास लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण विद्यार्थियों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। पास ही ग्राम पंचायत कार्यालय व मस्जिद है। इसके बावजूद सफाई को लेकर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। गंदगी व कचरे में हर समय बेसहारा पशु विचरण करते रहते हैं, जिसके कारण हादसे का डर भी बना रहता है। -अब्दुल जब्बार सिक्का, स्थानीय निवासी