प्रतापगढ़ में वाल्मीकि समाज ने गोगा नवमी पर श्री वीर गोगादेव का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर शनिवार रात 9.30 बजे धमोतर दरवाजा और वाटर वर्क्स रोड से छड़ी यात्रा निकाली गई। करीब 3 किलोमीटर लंबी यह यात्रा शहर के कई रास्तों से होकर गुजरी। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। शहर के गांधी चौराहे, सदर बाजार और पीपली चौक में लोगों ने फूल बरसाए। कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी यात्रा का स्वागत किया। झांकिया सजाई, यात्रा के दौरान की आतिशबाजी छड़ी यात्रा में कालिका माता और जगन्नाथ जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। धमोतर दरवाजे से कालिका माता की आकर्षक झांकी निकाली गई, जबकि वाटर वर्क्स रोड से श्री जगन्नाथ जी की झांकी छड़ी के प्रतीक के रूप में शामिल हुई। गांधी चौराहे पर करीब डेढ़ घंटे तक आतिशबाजी की गई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चौराहे पर जमा हुए।