हनुमानगढ़ में खुईया पुलिस ने हेरोइन सप्लाई के एक मामले में सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुछ दिन पहले नोहर पुलिस ने 8.38 ग्राम अवैध हेरोइन पकड़ी थी। पुलिस का कहना है कि नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। थाना खुईया के थानाधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार की टीम ने अमनप्रीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी वार्ड नंबर 39 नोहर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 20 जुलाई को थाना नोहर के उस समय के कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई पृथ्वी सिंह की टीम ने महेश कुमार (38) पुत्र शंकरलाल देहड़, निवासी वार्ड नंबर 5 सोनड़ी को 8.38 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ मौके पर पकड़ा था। उसी केस की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस सप्लायर तक पहुंची और उसे भी गिरफ्तार कर लिया।