हनुमानगढ़ में नगर निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हुई। जिले की 8 नगरीय निकायों में वार्ड सदस्य पद के लिए यह प्रक्रिया हुई। संवीक्षा के बाद 1355 वैध उम्मीदवारों में से 269 ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। अब जिले के 290 वार्डों में सदस्य पद के लिए कुल 1086 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में 36 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, जिसके बाद अब 277 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। नगर पालिका संगरिया में 27 नाम वापसी के बाद 112, टिब्बी में 10 नाम वापसी के बाद 82, रावतसर में 44 नाम वापसी के बाद 160, भादरा में 77 नाम वापसी के बाद 126 और नोहर में 25 नाम वापसी के बाद 106 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। गोलूवाला नगर पालिका में 88 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उन्होंने यह भी बताया कि नगर पालिका गोलूवाला में 18 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद 88 उम्मीदवार चुनाव में भाग लेंगे। वहीं, नगर पालिका पीलीबंगा में 32 नाम वापसी के बाद 135 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस तरह, जिले की सभी 8 नगरीय निकायों में वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 1086 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण में नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी और रावतसर नगर पालिका में 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में हनुमानगढ़ नगर परिषद और गोलूवाला व पीलीबंगा नगर पालिका में 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। दोनों चरणों की वोटों की गिनती 14 सितंबर को होगी।