भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा- BJP हर बार युवाओं की बात करती रही है। हम केवल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। लगातार युवाओं के मुद्दे लेकर, समस्याओं को लेकर हर क्षेत्र में उनकी बात सुन रहे हैं। यूजीसी से जुड़े सवाल पर केंद्रीय महामंत्री उखड़ गए और बार-बार जवाब देने से इनकार करने लगे। UGC का सवाल टाला पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के 10 नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है। इस दौरान पार्टी इन निकायों में विकास के काम करेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के घर तक गैस पाइप लाइन पहुंचाने का प्रयास होगा ताकि सिलेंडर के लिए चक्कर नहीं काटने पड़े। बीकानेर में यूआईटी के पूर्व चेयरमेन महावीर रांका के टिकट विवाद पर द्विवेदी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वहीं यूजीसी से जुड़े एक सवाल का जवाब देने के बाद दूसरे सवाल पर जवाब देने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने यूजीसी से जुड़े एक सवाल पर कहा कि ये मुद्दा अभी विचाराधीन है, इसलिए कुछ कहना उचित नहीं है। टिकट वितरण से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि इसमें सामान्य और ओबीसी नहीं है बल्कि परिस्थितियों के आधार पर टिकट वितरण दिया जाता है। मोहब्बत की दुकान बंद हो रही बीकानेर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट से जुड़े सवाल पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान अब बंद हो गई है। उसका शटर डाउन हो रहा है। उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके ही शहर अध्यक्ष को पीट दिया। इसी से साफ है कि उनकी मोहब्बत की दुकान बंद हो रही है। मेघवाल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये हमारे बीकानेर की परम्परा अनुरूप नहीं है। दोनों विधायक उपस्थित रहे प्रेस कांफ्रेंस में बीकानेर शहर के पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी भी उपस्थित रही। आमतौर पर सिद्धि कुमारी भाजपा कार्यक्रमों में कम नजर आती है। पूर्व मेयर सुशीला कुमारी, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया भी उपस्थित रहे। आईटी सेल के प्रभारी अविनाश जोशी भी उपस्थित रहे।