हिंडौन सिटी में नगर परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने 47 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, इनमें से वार्ड 40 की सीट विचाराधीन है, जबकि 12 सीटें खाली छोड़ी गई है। हिंडौन नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। सभापति का पद अनारक्षित महिला वर्ग के रिजर्व है। चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।