बूंदी के हिंडोली में 'हरियालो राजस्थान' कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार को चतरगंज स्थित वन विभाग की नर्सरी में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ। इसमें जिला प्रभारी सचिव रुक्मणि रियार ने पौधे लगाए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और वन विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर 250 पौधे लगाए। इनमें शीशम, गूलर, बरगद, करंज, जामुन, आंवला और धोक जैसे कई तरह के पौधे शामिल थे। कार्यक्रम में एडीएम हरबिंदर ढिल्लो सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा, एसडीएम शिवराज मीणा, तहसीलदार रतनलाल मीणा, डीएफओ आलोकनाथ गुप्ता और रेंजर कैलाश शर्मा समेत वन विभाग व प्रशासन के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। जिला प्रभारी सचिव रियार ने बताया कि 'हरियालो राजस्थान' अभियान का मकसद प्रदेश में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण बचाने को जन आंदोलन बनाना है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।