भरतपुर। जवाहर नगर स्थित होली मदर पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यालय के इन्वेस्टिचर समारोह (पदभार ग्रहण समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना रहा।संस्था के सचिव जेम्स एन्थौनी ने बताया कि कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह कुंतल रहे। समारोह की अध्यक्षता होली मदर एजूकेशनल एण्ड चैरिटेबिल सोसायटी के अध्यक्ष राजेन्द्र कुंतल ने की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योति मोल तथा प्रशासनिक अधिकारी बन्नो सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।सभी नव-नियुक्त सदस्यों को अतिथियों द्वारा बैज प्रदान किए गए तथा उन्होंने सामूहिक पदभार ग्रहण शपथ लेकर विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों को ईमानदारी, अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।