सादुलपुर | अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन सादुलपुर की ओर से शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि शाम पांच से रात 12.30 बजे तक जुबली पिंजरापोल गोशाला रामबास में महोत्सव होगा। कीर्तन, कथा, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आध्यात्मिक खेल, नृत्य, अभिषेक, 56 भोग, झांकियां एवं महाप्रसाद आदि गतिविधियां होगी।