सादुलपुर | लीलावठी गांव स्थित गोगाजी धाम में गोगाजी महाराज के वार्षिक जागरण व मेले का आयोजन किया जाएगा। भगत बलवान सिंह झाझड़िया ने बताया कि शुक्रवार को गोगाजी महाराज का जागरण व प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। इसके अगले दिन शनिवार को मेला लगेगा। शनिवार सुबह श्रद्धालु गोगाजी महाराज के मंदिर में पहुंचकर नारियल व प्रसाद चढ़ाकर दर्शन करेंगे।