जयपुर शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार के खिलाफ जयपुर ईस्ट पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बजाज नगर थाना पुलिस ने इलाके में कार्रवाई करते हुए कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार हुक्के, चार चिलम, चार पाइप, विभिन्न फ्लेवर और अन्य सामग्री जब्त की है। कैफे डिओना में पुलिस की दबिश डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि गठित टीम ने रविवार रात थाना क्षेत्र में चल रहे CAFÉ DIONA कैफे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को वहां अवैध रूप से हुक्का संचालित किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके से चार हुक्के, चार चिलम, चार पाइप, हुक्का फ्लेवर और अन्य सामान बरामद किया। संचालक के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने कैफे संचालक मनोज कुमार (28) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध और अधूम्रपायी व्यक्तियों के स्वास्थ्य संरक्षण अधिनियम की धारा 9/11 और कोटपा राजस्थान संशोधन अधिनियम 2019 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में अनुसंधान जारी है और अवैध हुक्का बार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।