जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए आमजन अपनी रोजमर्रा की नागरिक समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं। प्रताप नगर के सेक्टर 6 में नाली खुदाई के बाद सड़क पर फैला गंदा पानी और धौलाई में अवैध पार्किंग से लगता जाम लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। वहीं, झोटवाड़ा के गणेश नगर में अचानक हुआ गड्ढा हादसों को न्यौता दे रहा है और त्रिवेणी चौराहे पर बंद रोड लाइट के कारण अंधेरा छाया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि सीकर रोड के तेजाजी मंदिर चौक पर जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया गया है। साथ ही, जवाहर नगर के गोल बाजार में बंद स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने पर पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल 'पब्लिक के स्टार' बने हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… प्रताप नगर में सड़क पर भर रहा गंदा पानी
जयपुर के प्रताप नगर के सेक्टर 6 निवासी धर्मेंद्र कुमार जैन ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर नाली का पानी सड़क पर भरने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कई दिनों पहले नाली की खुदाई की गई थी, तब से सड़क पर गंदा पानी भर रहा है। लोगों को इस रास्ते से आने-जाने में परेशानी हो रही है।
सड़क किनारे अवैध पार्किंग से लगता है जाम
शहर के धौलाई क्षेत्र के पत्रकार कॉलोनी रोड के रहने वाले शुभम जिंदल ने अवैध पार्किंग की समस्या पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लोगों ने सड़क किनारे गाड़ियां पार्क की हुई है। इस वजह से आने-जाने में कई बार समस्या होती है। साथ ही शाम के समय जाम की स्थिति भी बन जाती है।
हादसों को न्यौता दे रहा गड्ढा
झोटवाड़ा क्षेत्र के गणेश नगर विस्तार से क्षेत्रवासी संतोष श्रीवास्तव ने रोड पर अचानक हुए गड्ढे की समस्या के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि रोड पर एक गड्ढा हो गया है, जो कभी भी और अंदर धंस सकता है।
रोड लाइट बंद होने से गली में हुआ अंधेरा
त्रिवेणी चौराहा, गोपालपुरा बाईपास से रामजी लाल मीणा ने 'भास्कर समाधान' पर बंद रोड लाइट की समस्या बताई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि खंबे पर लाइट न होने के कारण गली में अंधेरा हो रहा है।
जलभराव की समस्या हुई खत्म
जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र सीकर रोड निवासी महेश कुमार सैनी ने कुछ समय पहले सड़क पर जलभराव की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि तेजाजी मंदिर चौक पर बारिश का पानी भर रहा था। इस समस्या का संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
गोल बाजार में बंद रोड लाइट हुई ठीक
जयपुर के जवाहर नगर के गोल बाजार निवासी नदीम कुरैशी ने बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि बाजार में लगी लाइट खराब हो गई थी। पूरे बाजार में अंधेरे के कारण काफी समस्या आ रही थी। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है।
नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार'
जवाहर नगर के गोल बाजार निवासी नदीम कुरैशी की समस्या का समाधान हो गया है। मामले में पोस्ट कर बताया था कि बाजार में बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल ने समाधान करवा दिया है भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.शास्त्री नगर में सड़क की समस्या का समाधान:कचरे की समस्या पर भी प्रशासन ने लिया एक्शन, पूर्व पार्षद शिव सोनी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.गणेश नगर 2 और पुरुषार्थ नगर में गड्ढों का खतरा:तो प्रताप नगर में कचरा गाड़ी की परेशानी, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘स्टार’ 3.तुलसी नगर में पूर्व पार्षद की पहल से समस्या हल:हिम्मत नगर में सीवर ओवरफ्लो पर प्रशासन का क्विक एक्शन, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.हरमाड़ा-दौलतपुरा रोड और बापू नगर में समस्याएं:तो अक्षय पात्र मंदिर और मालवीय नगर में हुआ समाधान, निधि जैन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 5.गोल बाजार में सालभर बाद लाइट हुई ठीक:माचेड़ा में भी बंद स्ट्रीट लाइट पर लिया एक्शन, नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.सड़क-नाली से जुड़ी समस्याओं के समाधान से राहत:सीवर ओवरफ्लो, कचरे के ढेर, बंद रोड लाइट से लोग परेशान 8.मालवीय नगर और सेठी कॉलोनी में मिली राहत:'भास्कर समाधान' बना जयपुरवासियों का जनमंच, नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 9.जयपुर में समस्याओं पर एक्शन:कान्हा विहार और धावास में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक, निधि जैन बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.ब्रह्मापुरी में सीवर ठीक, सुमेल में स्ट्रीट लाइट जली:निर्माण नगर में सिग्नल की जरूरत, तो श्याम नगर में सफाई का इंतजार