निकाय चुनाव की टिकटों को लेकर बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में मंथन जारी है। आज कोटा संभाग की टिकटों क़ो लेकर मंथन हो रहा है। कोटा संभाग निकाय चुनाव प्रभारी मेघराज लोहिया,विधायक संदीप शर्मा कल्पना देवी शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन देहात, जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल बूंदी भाजपा जिला अध्यक्ष, बूंदी निकाय प्रभारी महेश विजय, योगेंद्र नंदवाना, अलकू सहित निकाय प्रभारी जयपुर पहुंच चुके है। निकाय चुनाव की संभागवार मंथन बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद, निकाय चुनाव सह प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले , प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी शामिल हो रहे हैं। बैठक में पार्टी के दावेदारों की फील्ड की सक्रियता, जातिगत समेत अन्य समीकरणों के आधार पर टिकट पर चर्चा हो रही है। कल तक जारी होगी सूची नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी की कोर कमेटी ने निगम के 100 वार्डो में दावेदारों का पैनल तैयार किया है। इसमें 60 वार्डो में 3-3 दावेदारों का नाम शामिल किया है । जबकि 40 वार्ड ऐसे है जिनमें 4-5 दावेदारों का पैनल बनाया। पैनल क़ो लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में चर्चा के बाद कल तक यानी 29 अगस्त को भाजपा की सूची जारी होगी। इस बीच दावेदारों की धड़कनें बढ़ती जा रही है।