जयपुर के अलग-अलग इलाकों से नागरिकों ने 'भास्कर समाधान' पर सड़क, कचरा और सीवर से जुड़ी समस्याएं सामने रखी हैं। पुरानी चुंगी में 25 साल से सड़क नहीं बनने के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं, वहीं टोंक फाटक में खाली प्लॉट में जमा कचरे से बदबू की समस्या बनी हुई है। गोकुलपुरा में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से गड्ढे हो गए हैं। प्रताप नगर के सेक्टर 70 में नई बनी सड़क पर सीवर का पानी बह रहा है। दूसरी ओर, वरुण पथ में पोस्ट के बाद सफाई करवाई गई और सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान हुआ। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… 25 सालों से कॉलोनी में नहीं बनी सड़क
जयपुर शहर के आगरा रोड के पुरानी चुंगी इलाके के रहने वाले विनायक शर्मा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पिछले 25 सालों से कॉलोनी में सड़क नहीं बनी है, जिसके कारण हर दिन लोगों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। रोड पर बारिश के दिनों में पानी भरने से कीचड़ भी हो जाती है।
गंदगी के कारण आ रही तेज बदबू
टोंक फाटक निवासी उपेंद्र वशिष्ठ ने कचरे की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। उपेंद्र का कहना है कि नगर निगम के लोगों ने उनके घर के पास वाले खाली प्लॉट में कचरा डाल रखा है। इस कचरे के कारण लोगों को काफी समस्या हो रही है। गंदगी के कारण तेज बदबू की भी परेशानी रहती है।
टूटी सड़क के कारण लोगों को आने-जाने में हो रही समस्या
गोकुलपुरा के ऑफिसर्स एन्क्लेव सर्किल से सड़क की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी बाबूलाल कुमावत ने पोस्ट कर बताया कि बीसलपुर के पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, तब से लेकर आज तक रोड ठीक नहीं की गई है। रोड पर गड्ढे हो रहे हैं, जिसके कारण आने-जाने में समस्या होती है।
नई बनी सड़क पर फैली सीवर की गंदगी
प्रताप नगर के सेक्टर 70 शिवपुर रोड के रहने वाले रविंद्र सारावत ने सीवर से संबंधित समस्या पोस्ट की है। रविंद्र ने लिखा कि रोड पर पिछले तीन महीने से सीवर का बदबूदार पानी बह रहा है, जिसके कारण नई बनी सड़क खराब हो रही है। साथ ही लोगों को वहां से गुजरने में समस्या आती है।
वरुण पथ पर पोस्ट के बाद हुई सफाई
मानसरोवर के वरुण पथ निवासी भरत भूषण शर्मा ने कुछ दिन पहले सड़क किनारे पड़े कचरे की समस्या 'भास्कर समाधान' पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा जमा हो गया था। रोड पर कचरा पड़ा होने से शहर की छवि खराब हो रही थी। इस समस्या पर संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर साफ-सफाई करवा दी है।
सीवर से संबंधित समस्या का समाधान
सेठी कॉलोनी के साईं कॉलेज मार्ग के रहने वाले महेश कुमार की समस्या का भी समाधान हो गया है। क्षेत्रवासी ने बताया था कि सीवर लाइन चोक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा था। इस समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है।
नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार'
जयपुर शहर के सेठी कॉलोनी के साईं कॉलेज मार्ग से सीवर का पानी रोड पर बहने की समस्या सामने आई थी। मामले में क्षेत्रवासी महेश कुमार ने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर बताया था कि सड़क पर गंदा पारी रहने से काफी ज्यादा बदबू आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल ने समाधान करवा दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर की जन-समस्याओं पर तुरंत एक्शन:झोटवाड़ा और सांगानेर की सुविधाओं में आया बड़ा सुधार, स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' 2.जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन 3.पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म 4.प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान 5.शास्त्री नगर में सड़क की समस्या का समाधान:कचरे की समस्या पर भी प्रशासन ने लिया एक्शन, पूर्व पार्षद शिव सोनी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.गणेश नगर 2 और पुरुषार्थ नगर में गड्ढों का खतरा:तो प्रताप नगर में कचरा गाड़ी की परेशानी, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘स्टार’ 7.तुलसी नगर में पूर्व पार्षद की पहल से समस्या हल:हिम्मत नगर में सीवर ओवरफ्लो पर प्रशासन का क्विक एक्शन, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.हरमाड़ा-दौलतपुरा रोड और बापू नगर में समस्याएं:तो अक्षय पात्र मंदिर और मालवीय नगर में हुआ समाधान, निधि जैन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 9.गोल बाजार में सालभर बाद लाइट हुई ठीक:माचेड़ा में भी बंद स्ट्रीट लाइट पर लिया एक्शन, नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’