जयपुर के करधनी इलाके में शुक्रवार सुबह पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। चारों की सिर पर पत्थर और मुंह पर वार कर हत्या की गई है। हत्या के बाद खून को कपड़ों से साफ किया गया l शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या करने की बात सामने आ रही है। DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना मिली कि गोविंद वाटिका प्लॉट नंबर- ए-169 में राहुल झा ने पत्नी गीता झा, बेटी नंदनी (23), राधिका (18) और गौरी (14) की हत्या की। शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि रात को सोते समय युवक ने पत्नी और बेटियों को मौत के घाट उतारा। पुलिस को हत्या में काम लिया पत्थर भी मिल गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सुबह 7 बजे दूध वाले से दूध भी लिया था। इसके बाद बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा को चाय पिलाई। फिर फरार हुआ। शेयर मार्केट का काम करता था राहुल पड़ोसियों के मुताबिक राहुल झा शेयर ट्रेडिंग का काम करता है। गीता झा मकान में ही पहली मंजिल पर बुटीक चलाती थी। तीनों बेटियां पढ़ाई कर रही थी। नंदिनी पढ़ाई के साथ प्राइवेट जॉब कर रही थी। राहुल तीन दिन पहले ही गुजरात जाकर लौटा था। पड़ोसी महिला ने बताया कि राहुल ने तीन दिन पहले मुझसे 50 हजार रुपए उधार मांगे थे, मैंने 25 हजार रुपए दिए थे। पहले देखिए, जहां हत्या हुई वहां की फोटोज… पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…