जयपुर की ज्वेलरी शॉप से कस्टमर बनकर सोने की अंगूठी-टॉप्स चोरी का मामला सामने आया है। खरीदारी के बहाने शॉप पर किन्नर के साथ एक महिला आई थी। ज्वेलर को बातों में उलझाकर सोने के गहने छिपाकर चोरी कर ले गई। बजाज नगर थाने में पीड़ित ने सोमवार शाम रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सोने के टॉप्स व रिंग दिखाने को कहा था ASI उम्मेद सिंह ने बताया- जवाहर सर्किल के सिद्धार्थ नगर में रहने वाले रामरज गोयल (60) के साथ वारदात हुई। बजाज नगर में प्रगति पथ पर उनकी सूर्या ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। दोपहर करीब 2 बजे उनकी शॉप पर एक महिला और किन्नर खरीदारी करने आए। कस्टमर बनकर आए दोनों ने सोने के टॉप्स व रिंग दिखाने को कहा। डिमांड के अनुसार गहने दिखाने के दौरान काफी देर तक पसंद करने का नाटक करते रहे। डिजाइन पसंद नहीं आने की कहकर चली गई उसके बाद बातों में उलझाकर दोनों ने सोने के एक जोड़ी टॉप्स और सोने की एक अंगूठी छिपाकर चुरा ली। डिजाइन पसंद नहीं आने की कहकर दोनों उठकर चली गई। उनके जाने के बाद माल समेटने पर रिंग-टॉप्स गायब मिले। चोरी का पता चलने पर ज्वेलर ने आस-पास तलाशा, लेकिन उनका पता नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश बजाज नगर थाना पुलिस ने पीड़ित ज्वेलर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोर महिला-किन्नर की तलाश कर रही है।