जयपुर में एक मानसिक रोगी ने अपने साडू भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस जांच मे सामने आया कि आरोपी को दौरे पड़ते हैं। इसलिए उसे 15 दिन से बंधक बनाकर रखा हुआ था। परिवार का कहना है कि आरोपी का डीडवाना में भोपा से इलाज चल रहा है। 2 भूत निकलवाए जा चुके हैं, 2 निकलवाने बाकी हैं। घटना जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र की है। ASI सुनील कुमार सिंह ने बताया- गोकुलपुरा फाटक के पास रहने वाले एक युवक ने अपने साडू भाई के पेट में चाकू घोंपा है। घायल साडू का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल ने बताया- हमला करने वाला युवक साडू लगता है। पागलपन का दौरा पड़ने के कारण उसको बांधकर रखा जाता है। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर रात में एक दुकान में सुला देते हैं। 2 सितम्बर को मैं साडू के घर सोया हुआ था। रात करीब 3 बजे जैसे-तैसे साडू ने अपने हाथ-पैर में बंधी रस्सी खोल ली। आरोपी दुकान से बाहर आकर घूमने लगा। चाकू लेकर बोला- मार दूंगा कहीं से शराब मिल गई। आरोपी शराब पीकर दोबारा दुकान के अंदर घुस गया। शटर से टकराने पर आवाज सुनकर घरवाले जाग गए। घर से बाहर आकर देखने पर दुकान के बाहर खुला हुआ खड़ा दिखा। पत्नी के साथ मिलकर पकड़ने र वह दुकान में घुसकर चाकू निकाल लाया। करीब 50 मीटर दूर जाकर बोला- तुम मुझे बांधकर रखते हो। खाना भी नहीं देते हो। मेरा दम घुटता है। मुझे वापस बांधोंगे तो मैं चाकू मार दूंगा। साडू को पकड़ने पर उसने हमला कर दिया। धारदार चाकू मेरे पेट में घोंप डाला। लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरने पर परिजन घबरा गए। गंभीर हालत में घायल को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। भूत निकलवाना था बाकी SMS हॉस्पिटल में शुक्रवार शाम घायल युवक का ऑपरेशन किया गया। करणी विहार थाना पुलिस ने मेडिकल सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचकर घायल युवक के पर्चा बयान दर्ज किए। इसके आधार पर आरोपी साडू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस की प्रारम्भिक जांच के दौरान घरवालों ने बताया- आरोपी पिछले काफी समय से मानसिक रुप से बीमार चल रहा है। पागलपन का दौरा पकड़ने के कारण उसके हाथ-पैर बांधकर रखते है। डीडवाना के भोपा से उसका इलाज भी करवाया जा रहा है। पिछले 15 दिन पहले इलाज के लिए उसको डीडवाना लेकर गए थे। भोपा ने उसके शरीर में 4 भूत होना बताया था। इलाज कर 2 भूत भागा दिए थे, लेकिन उसके शरीर में मौजूद 2 भूतों को भगाना बाकी था।