जयपुर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के 298 उम्मीदवारों में से 97 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसमें भाजपा के 62 और कांग्रेस के 35 प्रत्याशी हैं। दोनों दलों में टॉप 5 करोड़पति की लिस्ट में वार्ड 112 के प्रत्याशी बीजेपी के सुनील कोठारी सबसे आगे हैं। कोठारी के पास करीब 35 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। पेशे से रत्न व्यवसायी सुनील कोठारी पर 4.50 करोड़ और उनकी पत्नी पर 11 करोड़ की देनदारी बकाया है। वहीं दूसरे नंबर पर वार्ड 62 के बीजेपी प्रत्याशी रामावतार शर्मा हैं। रामावतार के पास कुल 34 करोड़ 49 लाख की चल-अचल संपत्ति है। रामावतार की पत्नी के पास भी 30 करोड़ की कुल संपत्ति है। तीसरे नंबर पर भाजपा के वार्ड 35 से प्रत्याशी विमल कटियार हैं, जिनके पास 15 करोड़ की संपत्ति है। इनकी पत्नी के पास भी लगभग 4 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा चौथे नंबर पर वार्ड 131 से कैलाश चंद मीणा हैं, जिनके पास लगभग 13 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। वहीं पांचवे नंबर पर वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी रतन चौपड़ा हैं, जिनके पास 11 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह शेखावत के पास 1 करोड़ 9 लाख की संपत्ति है, लेकिन शेखावत की पत्नी के पास लगभग 9 करोड़ 19 लाख की संपत्ति है। वहीं वार्ड 72 से कांग्रेस प्रत्याशी सुमन भाटी के खाते में सिर्फ 12 रुपए हैं। हालांकि उनके पास नकद 80 हजार रुपए हैं। टॉप 5 करोड़पति उम्मीदवार 5 सबसे कम पैसे वाले उम्मीदवार NSUI प्रवक्ता की पत्नी के खाते में 12 रुपए टॉप 5 अमीर महिला प्रत्याशी पढ़िए इन उम्मीदवारों की पूरी डिटेल…. ये खबरें भी पढ़ें...