राजस्थान नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया आज खत्म हो गई। बीजेपी ने जयपुर वार्डों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की लिस्ट में वार्ड 149 से टिकट नहीं मिलने पर अंजलि गौतम रोने लगीं। वहीं, बीजेपी के ही नगर मंडल उपाध्यक्ष ने निर्दलीय नामांकन किया। अंजलि ने कहा- बीजेपी में ग्राउंड पर काम करने वालों को नहीं, बल्कि भाई साहब-भाई साहब करके जी हजूरी करने वाले लोगों को मौका दिया जा रहा है। हमें सिर्फ भीड़ दिखाने के लिए काम में लिया जाता है। अब हमें धमकियां दी जा रही है। जयपुर शहर अध्यक्ष का विरोध हुआ वहीं, दूसरी तरफ हवामहल विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार सुबह हवा महल विधानसभा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सुनील शर्मा का पुतला फुक अल्पसंख्यक समुदाय को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। वार्ड 74 से कांग्रेन ने व्यास को दिया टिकट मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 74 से कांग्रेस ने विचार व्यास को उम्मीदवार बनाया है। व्यास को देर रात अधिकृत तौर पर प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आज उन्होंने जगतपुरा स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के यहां जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरा। ये खबर भी पढ़ें--- जयपुर में भाजपा के 145 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी:23 साल की जेन-जी का भी लिस्ट में नाम, जानिए किसे कहां से मिला टिकट जानिए जयपुर में आपका घर किस वार्ड में आता है:150 वार्डों में चुनावी मुकाबला, परिसीमन के बाद बदल गया कई इलाकों का वार्ड