कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रोड शो और चुनाव सभा करेंगे। सीएम दोपहर 4 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से एरोड्रम स्लीप लेन, घोडा बाबा चौराहा, सीएडी चौराहा, किशोरपुरा थाने के सामने, ऐलिवेटेड पुलिया होते हुए कैथूनीपोल थाना पहुंच कर रोड शो करेंगे। कैथूनीपोल थाने के बाहर मंच लगाया गया है। जहां मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम भजन लाल शर्मा खुली जीप में सवार होकर करीब ढाई किमी का रोड शो करेंगे। जगह जगह स्वागत के लिए छोटे छोटे मंच बनाए गए हैं। जिस कार पर सवार होकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निकलेंगे, उस खुली कार को फूलों से सजाया गया है। रोड शो कैथूनीपोल से शुरू होकर श्रीपुरा चौराहा,सब्जीमंडी, चार खंभा, अग्रसेन बाजार, रामपुरा लिंक रोड, रामपुरा कोतवाली, आर्य समाज रोड होते हुए जयपुर गोल्डन पर समाप्त होगा। रोड शो के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद सीएम एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रोड शो के रूट पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम के दौरान डीएसपी ऑफिस की ओर आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सरोवर टॉकीज से नयापुरा, आर्य समाज रोड, जनाना घाट से सरोवर टॉकीज की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वाहनों की एंट्री नहीं होगी पोलिंग पार्टियों मंगलवार को पोलिंग बूथ के लिए रवाना होंगी। जबकि 9 सितंबर को मतदान के बाद ईवीएम कॉलेज में जमा होगी। पोलिंग पार्टी के रवाना होने व ईवीएम जमा करने के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए बड़ तिराहा, संग्रहालय जेडीबी कॉलेज, तरणताल, सीबी गार्डन, स्टेडियम, घंटाघर चौराहा, ग्लोब सर्किल से जेडीबी कॉलेज की तरफ सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 10 सितंबर को भी वाहनों की एंट्री पर रोक 10 सितंबर शहर को पोलिंग पार्टियां जेडीबी कॉलेज से पोलिंग बूथ के लिए रवाना होंगी। 11 सितंबर को मतदान के बाद यहां ईवीएम जमा होगी। इस दौरान कालेज के आसपास सभी प्रकार के दुपहिया व चौपाहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।