जयपुर नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने टिकटों की घोषणा नहीं की है। लेकिन कांग्रेस से 34 और बीजेपी से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 25 वार्डों से 34 उम्मीदवारों ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरे। वार्ड 11 और 47 से कांग्रेस से 3-3 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। वार्ड 50, 99, 101, 140, 145 से दो-दो उम्मीदवारों ने कांग्रेस से नामांकन भरे हैं। 11 वार्डों से 12 उम्मीदवारों ने बीजेपी से नामांकन दाखिल किए हैं। वार्ड 31 से बीजेपी में दो नेताओं ने नामांकन भरे हैं। बाकी में सिंगल उम्मीदवार ने ही बीजेपी से नामांकन भरे हैं। सूचना के मुताबिक दूसरे दिन यानी आज 69 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए 137 नामांकन पत्र भरे है। पहले दिन आए थे 13 नामांकन इससे पहले 27 ​अगस्त यानी नामांकन के पहले दिन 11 प्रत्याशियों ने 13 नामांकन पत्र भरे थे। इसमें वार्ड संख्या 148, 99, 50, 12, 14,16, 25, 31 और 40 में प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकी। इनमें दो प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्होंने 2-2 नामांकन पत्र (एक-एक इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) से और दूसरा निर्दलीय) भरा है। हालांकि कांग्रेस ने अब तक किसी को अधिकारिक तौर पर सिंबल (टिकट) जारी नहीं किया है। कांग्रेस से इन्होंने भरे आवेदन बीजेपी से इन्होंने भरा नामांकन