जयपुर की सरकारी नर्सरी में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। लहूलुहान हालत में मिली लाश के दोनों हाथ की नसें कटी मिलने के साथ गले पर कट लगा मिला। शव के पास ही नसे काटने में यूज किया चाकू भी पड़ा मिला है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घर से बिना बताए निकला SHO (मालवीय नगर) गौरव प्रधान ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे मालवीय नगर स्थित सरकारी नर्सरी की है। मृतक की पहचान सुरेन्द्र कुमार मीणा (46) पिता मुंशी राम मीणा निवासी मॉडल टाउन-ए मालवीय नगर के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि रविवार शाम करीब 6.45 बजे सुरेन्द्र बिना बताए घर से निकला। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसका पिछले करीब 6 महीने से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी सुरेन्द्र का पता नहीं चला। आज सुबह करीब 7 बजे मालवीय नगर स्थित सरकारी नर्सरी के अंदर सुरेन्द्र का शव लहूलहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस को लाश के पास घरेलू कामकाज में यूज आने वाला चाकू भी पड़ा मिला। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। सुसाइड की आशंका पुलिस को मृतक के दोनों हाथों की नसें कटी मिली । इसके साथ ही चाकू से गले को भी काटने का प्रयास किया गया है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में मामला सुसाइड का होना प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि सुरेन्द्र अपने साथ घर से ही चाकू लेकर निकला है। पुलिस के अनुसार देर शाम नर्सरी बंद होने के बाद सुरेन्द्र दीवार कूदकर अंदर घुसा। सुसाइड के लिए चाकू से गले पर कट मारा। उसके दोनों हाथों की नसें भी कटी मिली। नसें कटने से खून बहने से सुरेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल पर किसी प्रकार के झगड़े के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस की ओर से सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। --- ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में चाकू घोंपकर युवक की हत्या:झगड़े के बाद राजीनामे के लिए मिलने गया था, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार जयपुर के विद्याधरनगर में आपसी लेन-देन के विवाद को लेकर सोमवार को देर रात साढ़े 11 बजे चाकूबाजी में एक युवक शाकिर (22) की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक शाकिर के 10 दिन पहले ही बेटा हुआ था। (पूरी खबर पढ़ें)