जयपुर शहर के कई इलाकों में सीवर भराव, बदबू, सड़कों पर कीचड़, कचरे के ढेर और बेसहारा पशुओं का आतंक आम जनता के लिए आफत बना हुआ है। ‘दैनिक भास्कर’ के विशेष मंच ‘भास्कर समाधान’ के जरिए नागरिक लगातार अपनी इन नागरिक समस्याओं को प्रशासन के सामने रख रहे हैं। जहाँ एक ओर निवारू रोड, आगरा रोड और बरकत नगर जैसी कॉलोनियों में नागरिक सीवर और गंदगी से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिली है। अधिकारियों की इस सक्रियता से सिद्धार्थ कॉलोनी में मृत पशु हटाने और गंगापोल रोड पर स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कर लोगों को राहत प्रदान की गई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… शिव विहार कॉलोनी में सड़क पर जमा कीचड़
जयपुर के आगरा रोड के शिव विहार कॉलोनी निवासी पवन गुप्ता ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर खराब सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि रोहित नगर 2 में कीचड़ और जलभराव हो रहा है, जिसके कारण इस रास्ते से आने-जाने में समस्या आती है।
सड़क पर 1 महीने से भरा सीवर का पानी
निवारू रोड, शक्ति नगर के रहने वाले दिलीप कुमार मीणा ने सीवर का पानी सड़क पर भरने की समस्या पोस्ट की है। उनका कहना है कि पिछले एक महीने से रोड पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है, जिसके कारण तेज बदबू आ रही है। साथ ही गंदे पानी से कीड़ों और बीमारियों का डर बना रहता है।
कई दिनों से नहीं आए सफाईकर्मी
टोंक फाटक के बरकत नगर से कचरे की समस्या सामने आई है। मामले में क्षेत्रवासी आशीष कुमार सिंघल ने लिखा कि पिछले कई दिनों से सड़क पर कचरा पड़ा हुआ है। कई दिनों से निगम की ओर से साफ-सफाई करने कोई नहीं आता है।
कॉलोनी में बेसहारा पशुओं का आतंक
सोडाला के जमुना डेरी के पास रहने वाले टेकचंद केसवानी ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि उनकी कॉलोनी में पशुओं का आतंक हो रहा है। कॉलोनी में खड़ी कारों के ऊपर चढ़कर और वाहनों के पीछे भागकर पशुओं ने लोगों को परेशान कर रखा है।
एक पोस्ट के बाद रोड से हटाया गया मृत पशु
सोडाला की सिद्धार्थ कॉलोनी के रहने वाले ऋषि कुमार सोनी ने कुछ समय पहले रोड पर मृत पशु पड़े होने की समस्या बताई थी। उन्होंने लिखा था कि कुछ समय से रोड पर मरा हुआ जानवर पड़ा था, जिससे बदबू भी आने लगी थी। इस समस्या पर संबंधित विभाग ने कुछ ही घंटों में समाधान करवा दिया है।
स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर की समस्या का समाधान
बदनपुरा, गंगापोल रोड निवासी रियाज ने भी 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी, जिसका समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने लिखा था कि मोहल्ला टिक्की ग्राम में स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर पोल पर काफी नीचे लगा हुआ था। इस समस्या का एईएन ने समाधान करवाया है।
बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर'
जयपुर शहर के बदनपुरा, गंगापोल रोड के रहने वाले रियाज ने कुछ समय पहले स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर से संबंधित समस्या बताई थी, जिसका समाधान हो गया है। उन्होंने लिखा था कि मोहल्ला टिक्की ग्राम में स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर पोल पर काफी नीचे लगा हुआ था, इसके कारण बच्चों को करंट का खतरा था। इस समस्या के पोस्ट होने पर एईएन बालुराम गुर्जर ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली, सफाई, सड़क पर जलभराव, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आई 2.XEN निधि जैन की तुरंत कार्रवाई:रोड लाइट और पेयजल लाइन की समस्या पर विभाग का एक्शन, कई इलाकों में समाधान बाकी 3.मानसरोवर में सीवर की समस्या का समाधान:प्रताप नगर सेक्टर 70 में सीवर लाइन की हुई सफाई, 'भास्कर समाधान' से समस्याओं पर लगातार एक्शन 4.सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी 5.जयपुर की जन-समस्याओं पर तुरंत एक्शन:झोटवाड़ा और सांगानेर की सुविधाओं में आया बड़ा सुधार, स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' 6.जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन 7.पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म 8.प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान 9.शास्त्री नगर में सड़क की समस्या का समाधान:कचरे की समस्या पर भी प्रशासन ने लिया एक्शन, पूर्व पार्षद शिव सोनी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.गणेश नगर 2 और पुरुषार्थ नगर में गड्ढों का खतरा:तो प्रताप नगर में कचरा गाड़ी की परेशानी, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘स्टार’