जयपुर में लाठी-सरिए से एक युवक की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर को लेकर हुए विवाद के चलते रूम पार्टनर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। निढाल होकर नीचे गिरने पर युवका को मरा समझकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में मिले युवक को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। पुलिस ने मामले में मास्टर माइंड आरोपी रूम पार्टनर को अरेस्ट किया है। DCP (साउथ) राजर्षिराज वर्मा ने बताया- हत्या के प्रयास में आरोपी पिंटू बैरवा (32) निवासी सोप टोंक को अरेस्ट किया है। वह मुहाना मंडी में काम करता है और ही किराए पर कमरा लेकर रहता है। गाली-गलौज के बाद मारपीट की उसके साथ ही उनियारा टोंक निवासी मुकेश कुमार (39) भी मुहाना मंडी में काम करता है। 29 अगस्त की रात करीब 1 बजे मुकेश रोज की तरह ट्रैक्टर लेकर मुहाना मंडी पहुंचा। इस दौरान रूम पार्टनर पिंटू से ट्रैक्टर को लेकर विवाद हो गया। उसने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौच की। मरा समझकर भागे विरोध करने पर लाठी-सरिए से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार से निढाल होकर नीचे गिरे मुकेश को मरा समझकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस गश्ती दल ने गंभीर हालत में मिले मुकेश को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। दबिश देकर पकड़ा आरोपी पुलिस ने होश आने पर पीड़ित के बयान दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सोमवार रात दबिश देकर आरोपी रूम पार्टनर पिंटू बैरवा को धर-दबोचा। पुलिस मामले में फरार उसके साथियों की तलाश कर रही है।