जयपुर में एक महिला टीचर पर कोचिंग स्टूडेंट को फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला टीचर ने कोचिंग स्टूडेंट से विदेश में जॉब लगवाने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाई, फिर शादी करने का दबाव बनाया। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए की डिमांड की। पीड़ित स्टूडेंट की मां ने आरोपी महिला टीचर के खिलाफ सोमवार शाम को FIR दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयपुर में कोचिंग में पढ़ाई वाली टीचर से हुई बेटे की जान-पहचान पुलिस ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 44 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है, कि उनका बेटा एक कोचिंग में पढ़ने जाता है। इस दौरान कोचिंग में पढ़ाने वाली महिला टीचर से उसकी जान-पहचान हुई। महिला टीचर ने विदेश में जॉब दिलाने की कहकर कॉन्टैक्ट बढ़ाया आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी टीचर ने विदेश में जॉब दिलाने की कहकर बेटे से कॉन्टैक्ट बढ़ाया। उसके बाद वह बेटे को खुद के खर्चे पर महंगे होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही पिक्चर दिखाने ले जाने लगी। नजदीकियां बढ़ाने पर आरोपी महिला टीचर की ओर से बेटे पर शादी करने का दबाव बनाया जाने लगा। शादी के लिए मना करने पर महिला टीचर ने घर आकर किया हंगामा काफी दबाव बनाने के बाद भी बेटे के मना करने पर 1 सितम्बर को आरोपी महिला टीचर ने घर आकर हंगामा किया। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की डिमांड रखी। ऊंचे लोगों तक पहुंच होने की कहकर जेल भिजवाकर जिदंगी बर्बाद करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों के टॉर्चर से परेशान होकर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। आरोप है कि महिला टीचर के खिलाफ गुरुग्राम हरियाणा में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस की ओर से FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।