जयपुर में रस्सी का फंदा लगाकर एक युवक ने सुसाइड करने का मामला सामने आया है। नीम के पेड़ पर गुरुवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। करधनी थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ ही सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है। SHO (करधनी) सवाई सिंह ने बताया- करधनी में रावन गेट स्थित एक फार्म हाउस की दीवार के पास नीम के पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फंदे से शव लटके मिलने की सूचना दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई पेड़ पर फंदे से शव लटका मिलने का पता चलने पर लोगों की भीड़ लग गई। करधनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतार मृतक की पहचान के प्रयास किए। शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में मामला सुसाइड का होना सामने आया है। एक दिन पहले युवक ने रस्सी का फंदा लगाकर जान दी है। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। वह काली शर्ट और नीली जींस पेंट पहने हुए है। मृतक की पहचान के साथ ही वारिसान की तलाश की जा रही है। जिसके बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल सकेगा।