ब्यावर |सूरजपोल गेट बाहर स्थित प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव होगा। आयोजन की तैयारी को लेकर मंदिर प्रांगण में माणक डाणी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर फूल बंगला सजाया जाएगा। ठाकुरजी का अलौकिक शृंगार होगा। अजमेर, पुष्कर, उदयपुर से केवड़ा, गुलाब, जूही, पारिजात के हार-शृंगार, रजनीगंधा के फूल मंगवाए गए हैं। जन्माष्टमी पर सुबह 8 बजे मंदिर शिखर पर ध्वजा फहराई जाएगी। शाम 7 बजे से भजन होंगे।