सादुलपुर | मदनमोहन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन पांच सितंबर को होगा। पं. श्रीकांत महावीर प्रसाद शास्त्री ने बताया कि जन्माष्टमी पर दोपहर दो बजे से नंदोत्सव व दही-मटकी उत्सव, पुष्प वर्षा, संकीर्तन, नृत्य-नाटिका व महारास लीला तथा राधा-श्रीकृष्ण की झांकी सजाई जाएगी। इससे पहले चार सितंबर को शाम पांच बजे भगवान श्रीकृष्ण का शृंगार व जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर धार्मिक व भक्ति कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में गायिका मनीषा शांडिल्य, कथावाचक बबीता दाधीच व ज्योति सरावगी भजनों की प्रस्तुतियां देगी।