झालरापाटन में नगरपालिका चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टिकट वितरण से नाराज होकर पार्टी के छह निवर्तमान पार्षदों ने कांग्रेस छोड़ दी और आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। इनमें नदीम मंसूरी, अशोक पुष्पद, शकील अहमद, गीता कुमारी, मंगलगुर्जर और राजेश बैरवा शामिल हैं। सभी ने कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। बीजेपी से गठबंधन का आरोप पार्षदों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई वार्डों में उनसे पूछे बिना ही प्रत्याशी तय कर दिए और उनकी मर्जी के खिलाफ दूसरों को टिकट दिए गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। पार्षदों के अनुसार, कांग्रेस के मौजूदा छह पार्षदों के टिकट काटे गए हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष है। मंसूरी ने कहा कि इस बार के चुनाव में नगरपालिका अध्यक्ष बनाने में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।