रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। झांसी के धौलपुर-बीना रेल रूट पर वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन पर तकनीकी कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। नवंबर-दिसंबर में ट्रेन खजुराहो के बजाय दतिया तक चलेगी और सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। रेलवे ने तकनीकी कार्य को देखते हुए खजुराहो-उदयपुर के बीच ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का नया शेड्यूल जरूर जांचने की सलाह दी गई है। तकनीकी काम की वजह से उदयपुर से खजुराहो, झांसी और आसपास जाने वाले पैसेंजर्स को परेशानी झेलनी पड़ेगी। उदयपुर से निकलने वाले यात्रियों को खजुराहो तक सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। यह ट्रेन दतिया में ही रुक जाएगी, जिससे आगे के स्टेशनों तक जाने के लिए यात्रियों को दतिया से बस या टैक्सी जैसे दूसरे साधन तलाशने होंगे। वहीं खजुराहो से उदयपुर आने वाले मुसाफिरों को भी ट्रेन पकड़ने के लिए पहले दतिया स्टेशन पहुंचना होगा। रेलवे ने उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन को दोनों तरफ से करीब 40 दिनों के लिए बीच रास्ते में ही रोकने का फैसला लिया है। खजुराहो से उदयपुर आने वाली ट्रेन दतिया से रवाना होगी। दतिया स्टेशन से चलेगी खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19665 (खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस) 21 नवंबर 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक खजुराहो के बजाय दतिया स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक खजुराहो से दतिया के बीच नहीं चलेगी। इसलिए उदयपुर आने वाले पैसेंजर्स को दतिया स्टेशन पहुंचकर ही अपनी यात्रा शुरू करनी होगी। उदयपुर से जाने वाली ट्रेन भी केवल दतिया तक ही जाएगी वापसी में गाड़ी संख्या 19666 (उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस) जो 19 नवंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक उदयपुर से चलेगी, वह भी खजुराहो तक न जाकर केवल दतिया तक ही जाएगी। यह ट्रेन 19 नवंबर से 28 दिसंबर के बीच दतिया से खजुराहो के बीच रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का टाइम और रूट जरूर चेक कर लें।