झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन रहा। प्रक्रिया सुबह से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली। एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में प्रत्याशियों, समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। अंतिम दिन 430 नामांकन पत्र दाखिल हुए। कांग्रेस ने 44 और भाजपा ने 41 वार्डों में अधिकृत प्रत्याशी उतारे। भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू प्रत्याशियों को पार्टी टिकट और सिंबल देने के लिए एसडीएम ऑफिस पहुंचे। कांग्रेस और भाजपा ने कुछ वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। एक साथ नामांकन की लाइन में दिखे भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 51 से भाजपा प्रत्याशी संजय पारीक और वार्ड नंबर 38 से आजम भाटी की पुत्रवधू नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। दोनों एक साथ नामांकन की लाइन में खड़े नजर आए। वहीं वार्ड नंबर 30 से भाजपा टिकट पर पूर्व पार्षद महेश जीनगर ने भी नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस से फिर मैदान में सुमन खान वार्ड नंबर 7 से सुमन खान कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। वे पहले भी पार्षद का चुनाव जीत चुकी हैं। नामांकन के दौरान उनके पति उमेद खान समर्थकों की भीड़ के साथ रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय पहुंचे। भाजपा ने 41 वार्डों में उतारे प्रत्याशी भाजपा के अधिकृत प्रतिनिधि बलवंत सिंह चिराना ने पार्टी प्रत्याशियों की सूची रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपी। भाजपा ने 60 में से 41 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए, जबकि 19 वार्डों में टिकट नहीं दिया। देखें… नामांकन की तस्वीरें --- संबंधित ये खबरें भी पढ़ें … झुंझुनूं नगर परिषद सभापति अनारक्षित ओपन:पिछली बार महिलाओं के लिए रिजर्व थी, पढ़ें पूरा समीकरण झुंझुनूं निकायों के 115 वार्डों में होगी महिला पार्षद:359 वार्ड ओपन, एससी के लिए सात, पढ़ें पूरे वार्डों की लिस्ट