जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ लोगों को उनकी समस्याओं के हल पाने का प्रभावी जन मंच बन गया है। जहां एक पोस्ट से उनकी आवाज सीधे अधिकारियों तक पहुंचती है। इससे लोगों को उनकी लंबित समस्याओं के हल घर बैठे ही मिल रहे हैं। प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी भी कम हुई है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों की परेशानी दूर हुई… पोस्ट के बाद निगम ने कचरा गाड़ी को पाबंद किया जोधपुर के चौपासनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से मणिविवेक सेन ने कचरा गाड़ी न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सेक्टर 11 में मकान संख्या 707 से 733 के लोग कचरा न उठने से परेशान हैं। घर में थैलियों और डस्टबिन में रखा कचरा बदबू मार रहा है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद निगम ने कचरा गाड़ी को नियमित जाने के लिए पाबंद किया। वार्ड 24 सफाई प्रभारी बाबूलाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर एडवोकेट नरेन आचार्य ने वैष्णव कॉलोनी, कमला नेहरु नगर से नाले की टूटी दीवार और उसमें कचरा डालने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि चांदना भाखर, गली नंबर 11 में बालाजी रोड, नारायण रिपेयर सेंटर के सामने वार्ड नंबर 3 में नाले की दीवार टूटी हुई है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ हादसा हो सकता है। पास ही ट्रांसफॉर्मर भी लगा हुआ है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 24 के सफाई प्रभारी बाबूलाल ने समाधान करवा दिया। उन्होंने कमेंट कर बताया कि नाले की टूटी दीवार की मरम्मत करवा दी गई है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… सीवरेज लाइन फूटी, गंदगी से लोग परेशान जोधपुर के बहादुर सिंह एनक्लेव, सिरोडी से सहीराम बिश्नोई ने सीवरेज लाइन की लीके से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया में सीवरेज लाइन लीक है। चेम्बर से सारा पानी ओवरफ्लो होकर बाहर आ रहा है। गली और रास्ते में जमा इस गंदे पानी से बदबू आ रही है और मच्छर पनप रहे हैं। निगम के कर्मचारी आकर चले जाते हैं लेकिन समाधान नहीं करते। बीच सड़क चैम्बर धंसा, गड्ढे से गिरने का डर चौपासनी रोड की डिफेंस कॉलोनी, 1 नंबर पुलिया से शिव सिंह ने रोड के बीच में बने गड्ढे की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि बीच सड़क बने चैम्बर के धंस जाने से गड्ढा हो गया है। इससे तेज गति से आ रहे छोटे वाहन, लोडिंग ऑटो और स्कूटी सवार गिर सकते हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। सीवरेज की गंदगी से मंदिर आने वाले परेशान इंदिरा कॉलोनी से दीपक गुर्जर ने मंदिर के आसपास गंदगी होने की समस्या बताते हुए प्रशासन से समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि हमारे मोहल्ले में बने मंदिर के आसपास सीवरेज और नालियों के सालों से कनेक्शन नहीं हैं। सुबह–शाम नालियों के भर जाने पर गंदा पानी मंदिर के अंदर भी जाता है। इससे श्रद्धालुओं को बहुत असुविधा होती है। या तो इन नालियों के सीवरेज कनेक्शन करवाएं या इन्हें मंदिर परिसर के पहले बंद करवा दें। एक महीने से पाइपलाइन लीक, सुनवाई नहीं हो रही मण्डोर रोड, खेतानाड़ी की हनुमान कॉलोनी निवासी महेन्द्र सिंह सोढा ने जलदाय विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पानी की पाइपलाइन की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि लाल बंगले के सामने, नायरा पेट्रोल पंप के पास मेनरोड पर बड़ी अंडरग्राउंड पाइपलाइन एक माह से लीक हो रही है। दिन रात पानी बहकर सड़क किनारे जमा होता रहता है। इससे बड़े गड्ढे हो गए हैं। 181 पर भी कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग