जोधपुर में जाम नालियां, सड़कों पर फैला कचरा, बंद रोड लाइट, पानी की किल्लत या सफाई की परेशानी हो, लोग अपनी रोजमर्रा की दिक्कतें ‘भास्कर समाधान’ के जरिए उठा रहे हैं। खास बात यह है कि शिकायत सामने आते ही संबंधित विभाग भी हरकत में आ रहे हैं और समाधान करवा रहे हैं। शहर के वार्डों से लेकर गांवों तक लगातार मिल रहा लोगों का भरोसा बता रहा है कि ‘भास्कर समाधान’ अब सिर्फ शिकायत का मंच नहीं, समाधान की उम्मीद बन चुका है। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद डिवाइडर की परेशानी हुई दूर जोधपुर के चेनजी की प्याऊ, नई बस्ती, पाल गांव, पशु मेला रोड से गणेश सारण ने सीसी रोड पर डिवाइडर न बनाने की परेशानी भेजी थी। उन्होंने बताया था कि हमारे एरिया में सीसी रोड बने 6 महीने बीत चुके हैं लेकिन डिवाइडर नहीं बना रहे हैं। आए दिन गाड़ियों के टायर इसमें फंस जाते हैं जिससे कई बार टायर ब्लास्ट भी हो चुके हैं। इससे गंभीर हादसे की आशंका भी रहती है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने सीसी रोड के बीच डिवाइडर बनवाकर इस लंबित समस्या का समाधान कर दिया है। सफाई प्रभारी पंकज सरवटे बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर नरेन्द्र कुमार ने राजबाग सेक्टर–ए, ओझा जी का तालाब, सूर सागर से सीवरेज से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि हमारे यहां अमर शहीद राजाराम मेघवाल चौराहा, पूजा जी का तालाब में सीवरेज लाइन की समस्या बीते 3–4 साल से बनी हुई है। निगम कर्मचारी आते हैं, ठीक कर जाते हैं लेकिन अगले दिन से फिर वही समस्या शुरू हो जाती है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 4 के सफाई प्रभारी पंकज सरवटे ने सीवरेज से जुड़ी परेशानी का हल करवा दिया। इससे समस्या का समाधान हो गया और स्थानीय लोगों को भी बदबू से राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… सीवरेज पाइपलाइन हुई ओवरफ्लो, सुनवाई नहीं होती जोधपुर के झालामंड के वार्ड 52 से ममता डांगी ने सीवरेज लाइन के आवेरफ्लो होने की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि ढंड स्कूल, आदर्श नगर में सीवरेज लाइन काफी दिनों से ओवरफ्लो होकर बह रही है। इसका गंदा पानी खाली प्लॉट में जमा हो रह है। दुर्गंध और गंदगी से स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। घर के सामने पड़ा मलबा, संक्रमण की बुजुर्ग मरीज परेशान जोधपुर के फ्रीडम फाइटर यूआईटी कॉलोनी, महावीरपुरम से विजय ने कचरा और मलबा इकट्ठा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि फन वर्ल्ड, गवर्नमेंट हॉस्पिटल रोड, चौपासनी में उनके घर के सामने प्लॉट में कचरा और मलबा पड़ा रहता है। न तो प्लॉट मालिक ही आता है, न ही उन्होंने बाउंड्री और साफ–सफाई करवाई है। मेरी माता जी को फेफड़ों का संकमण है। सारी धूल–मिट्टी उड़कर घर में आती है जिससे उन्हें बहुत परेशानी होती है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवा दें। न कचरा पात्र न सफाई, सड़कों पर फैली गंदगी चेतनियों की गली, वापरियों का मोहल्ला, सौदागरान मोहल्ला से आसिफ ने कचरा नियमित रूप से न उठने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपन पोस्ट में बताया कि हमारे मोहल्ले में न तो निगम की ओर से बड़ा कचरा पात्र रखवाया गया है न ही यहां नियमित साफ–सफाई होती है। कचरा न उठने से बेसहारा पशु कचरा यहां–वहां फैला देते हैं। बदबू और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को बहुत नारकीय स्थिति में रहना पड़ रहा है। इसका समाधान करवाएं। एक साल से रोड लाइट नहीं, नहर में गिर रहे बेसहारा पशु वार्ड नंबर 25, संत रोड, गुरों का तालाब, प्रताप नगर से दीपक ने रोड लाइट न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बालाजी मंदिर के सामने, नहर वाली गली में बीते एक साल से रोड लाइट नहीं है। इससे पूरी गली में अंधेरा रहता है। लोगों को आने–जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में नहर भर जाती है। अंधेरे के चलते बेसहारा पशु भी इसमें गिर जाते हैं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग