जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र के बीसलपुर फांटा पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। तीनों लोग रामदेव पैदल बाबा रामदेव के मेले में जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने देर रात जातरूओं को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। डांगियावास थाना अधिकारी राजूराम काला ने बताया कि मृतक की पहचान एक यात्री धनराज (30) पुत्र अमरचंद रेगर निवासी लोहरवाड़ा पुलिस थाना सदर नसीराबाद जिला अजमेर के रूप में हुई है। घायलों में मनीष (25) पुत्र दुर्गाराम रणजीत (30) पुत्र विष्णु निवासी-लोहरवाड़ा शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसा देर रात बीसलपुर फांटा (NH-125) पर हुआ। पुलिस अब टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है ।