जोधपुर में पानी स्टोरेज और मेंटेनेंस के चलते शहर के सभी फिल्टर हाउस से जुड़े एरिया में 4 सितंबर को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 4 सितंबर को होने वाली पाली सप्लाई 5 सितंबर को और 5 सितंबर को होने वाली सप्लाई 6 सितंबर को होगी। ये रहेगा नया समय पीएचईडी के एसई राजेंद्र मेहता ने बताया- झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े एरिया सरस्वती नगर और कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस-पास क्षेत्रो में 4 सितंबर को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी। इन एरिया में 5 सितंबर को की जाने वाली सप्लाई 6 को और 6 सितंबर को होने वाली सप्लाई 7 सितंबर को होगी।