मौसम विभाग ने जोधपुर में बुधवार को मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में अगस्त माह के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से बारिश नहीं हुई है। करीब महीनेभर से शहर सूखा है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह बादल छाए और हवा चली जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन तक बारिश का अलर्ट नहीं है। मानसून सीजन की 61 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 61 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 250.6 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 61.4 फीसदी कम है। 7 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 7 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।