जोधपुर शहर में इस सप्ताह भी मानसून के लिहाज से सूखा जाने की आशंका है। हालांकि कल से प्रदेश के कुछ हिस्सों में दोबारा मानसून ​एक्टिव होने की संभावना जताई है लेकिन जोधपुर में अभी किसी तरह का अलर्ट नहीं है। वहीं इस बार बारिश भी सामान्य से 59 प्रतिशत तक कम रिकॉर्ड की गई है। इधर, अधिकतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सामान्य से 59 प्रतिशत कम बारिश जोधपुर में इस बार सामान्य से 59 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त तक 248.9 एमएम बारिश होती है। जो इस बार महज 189.2 एमएम ही हुई है। इस पूरे सप्ताह सामान्य रहेगा मौसम, तापमान स्थिर रहने की संभावना मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में हल्के बादल जरूर छाए रहेंगे। लेकिन, पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में संभावना है कि अधिकतम तापमान भी स्थिर बना रहेगा।