जोधपुर में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह से तेज धूप रही, जिससे उमस बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार- 13 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में 14 सितंबर को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 15 और 16 सितंबर को आंधी के साथ बारिश की संभावना है। शहर में अगस्त महीने के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से बारिश नहीं हुई है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है। मानसून सीजन में 31 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार- जोधपुर में एक जून से 9 सितंबर तक सामान्य से 31 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 274.4 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर में ये रहा तापमान जोधपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। 13 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, 14 को हल्की बारिश संभव मौसम विभाग के अनुसार- आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 13 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। 14 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।