सीकर नगर परिषद के 64 वार्डों के लिए होने वाले निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को सीकर के गर्ल्स कॉलेज के ग्राउंड में पोलिंग पार्टियों को लास्ट ट्रेनिंग दी गई। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों पर पहुंच गई है। शुक्रवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग। सीकर नगर परिषद में कुल 65 वार्ड हैं, लेकिन वार्ड नंबर 65 में निर्विरोध निर्वाचन के चलते 64 वार्डों में ही मतदान होगा। इसके लिए कुल 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 191 मुख्य और 3 सहायक मतदान केंद्र हैं। किसी भी तरह के लालच में नहीं आए पोलिंग पार्टियां सीकर कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि किसी भी तरह के प्रलोभन में नहीं आए। निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करें। दिव्यांग और असहाय लोगों के लिए मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं की गई है।