कानोड़ नगरपालिका चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन की अंतिम तिथि पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और बजरंग सेना ने अपने-अपने वार्डवार प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 20 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि बजरंग सेना ने सात वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा की है। कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, उनमें गोपाल लाल खींची, शंकर मीणा, प्रकाश मीणा, सौरभ सेन, हर्षित शर्मा, सुगना मेघवाल, रेखा मीणा, शांतनु लौहार, ज्योति सोनी, दीपक भाणावत, बाबूलाल रेगर, रोनक सोनी, मनोरमा धींग, नरेश स्वर्णकार, नीतेश खटीक, मुख्तियार अहमद, उमा कोठारी, दिलीप सिंह सोलंकी, दिनेश कुमार प्रजापत और भारती देवी शामिल हैं। इसी तरह, भाजपा के प्रत्याशियों में मुकेश कुमार मेघवाल, गुलाब मीणा, रणजीत मीणा, हितेन्द्र सुथार, विनोद जोशी, रामी बाई मेघवाल, सुमित्रा कुमारी मीणा, चेतन कुमार मेनारिया, सुमित्रा ओड़, अरुण भाणावत, बृजेश रेगर, मुकेश लक्षकार, प्रेम कुंवर चौहान, चेतन सोनी, जितेन्द्र जांगीड़, जुल्फिकार अहमद, गुणबाला कुदाल, अनुप श्रीमाली, दौलत राम भोई और प्रेमलता कुंवर झाला के नाम हैं। बजरंग सेना ने सात वार्डों में अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें वार्ड 1 से जया खोखावत, वार्ड 6 से माधुरी मेघवाल, वार्ड 13 से राजकुमारी कामरिया, वार्ड 14 से बजरंग दास वैष्णव, वार्ड 15 से कोमल चौधरी, वार्ड 17 से अंशु चौधरी और वार्ड 19 से विपुल प्रजापत शामिल हैं। तीनों प्रमुख संगठनों द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद चुनावी मुकाबला स्पष्ट हो गया है। जिन वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था, वहां बजरंग सेना की उपस्थिति से त्रिकोणीय संघर्ष की संभावना बन गई है। सभी प्रत्याशी अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान में जुटेंगे।