बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मैजिक और ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत कुल सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए पहले कापरेन अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सभी को कोटा रेफर कर दिया। राखी बांधने जा रहा था परिवार घायल के भाई रामस्वरूप केवट ने बताया कि परिवार के लोग रंगपुर से घुहाटा गांव की ओर अपने भाई को राखी बांधने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे मैजिक वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी पास के गड्डे में ऑटो पलटी खा गया। ऑटो में सवार लोगों को चोटें आईं। हादसे में कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक ही परिवार के पांच सदस्य हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया हैं।