करौली नगर परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी 55 में से 9 वार्डों में उम्मीदवार नहीं उतार पाई है, जिसके चलते केवल 46 वार्डों पर ही प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी की सूची में कुल 9 वार्ड खाली रह गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 16, 18, 20, 21, 22, 35, 36, 39, 48 और 53 शामिल हैं, जहां भाजपा को कोई उपयुक्त प्रत्याशी नहीं मिला। भाजपा के पदाधिकारियों ने यह सूची रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम राकेश रावत को सौंपी। सूची सौंपने वालों में सुशील दीक्षित सहित अन्य भाजपा नेता शामिल थे। भाजपा ने सपोटर नगर पालिका के लिए जारी की सूची