खंडेलवाल वैश्य विकास समिति जवाहर नगर के सहयोग से बंगाली बाबा आश्रम में 30 अगस्त को सावन की गोठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के करीब 215 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का हाउजी, तंबोला खेल और भजनों का रहा। इसमें सभी ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। समिति ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पधारे सम्मानिय अतिथि रमेश खंडेलवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा तथा हितकारिणी के पदाधिकारी शंकर टोड़वाल, राम स्वरूप ताम्बी, राजेंद्र प्रसाद कुलवाल, हरिमोहन खंडेलवाल एवं विभिन्न समितियों के मंत्री राम कट्टा, आर. पी. गुप्ता का खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, जवाहर नगर के अध्यक्ष पी. डी. खंडेलवाल ने स्वागत किया। सचिव ओमप्रकाश डंगायच तथा कोषाध्यक्ष महिंद्र कुमार गुप्ता ने सावन की गोठ में पधारे सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।