शहरी सरकार के चुनाव को लेकर किशनगढ़बास, कोटकासिम, मुंडवार और टपूकड़ा में दूसरे चरण में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। सभी बूथों पर सवेरे से ही मतदाताओं की कतारें हैं। खास तौर पर कई जगह महिलाओं की भीड़ देखी गई। किशनगढ़बास में 25 बूथ बनाए गए हैं। यहां 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 20 भाजपा, 16 कांग्रेस और 44 अन्य पार्टियां या निर्दलीय हैं। यहां वार्ड 16 और वार्ड 22 में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। मतदान के बाद मतपेटिंयां किशनगढ़बास में रखी जाएगी। वहीं कोटकासिम के 20, मुंडावर के 25, टपूकड़ा में 20 वार्डों में मतदान हो रहा है। देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS पालिकाओं में मतदाताओं का गणित किशनगढ़बास में वार्डवार प्रत्याशी